|

Chef Shipra Recipe: बिना तंदूर के कैसे बनाएं तंदूरी चिकन

Chef Shipra Recipe

नॉनवेज खाने वाले लोग तंदूरी चिकन तो पसंद करते ही है। आज हम आपको बताने जा रहें हैं तंदूरी चिकन की रेसिपी वो भी बिना तंदूर के और घर बैठे। तो आइए जानते है Chef Shipra की एक और बेहतरीन रेसिपी।

सामग्री

दही                              1/2 कप

बटर                             1 क्यूब

तेल                               ग्रीसिंग के लिए

चिकन मसाला               1 1/2 छोटे चम्मच

नमक                           स्वाद अनुसार

नीम्बू का रस                 1 छोटी चम्मच

अदरक लहसुन पेस्ट      1 बड़ा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर          1 छोटी चम्मच

हल्दी पाउडर                1/2 छोटी चम्मच

चिकन पीस                   4-5

प्याज                            सर्व करने के लिए



विधि

सबसे पहले चिकन के पीस में बड़े चीरे लगाएं जिससे मेरिनेशन अच्छे से हो जाए। अब इन टुकड़ो को एक बाउल में रखें। ऊपर से नीम्बू का रस फैला कर डालें। अब इसमें नमक मिलाये। 5 मिनट के लिए इसको रख दें। अब इसमें दही, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, चिकन मसाला, अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे से मिला लें। अब इसे 1 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें।

अब एक फ्राइंग पैन गैस पर रख कर इसमें तेल से ग्रीसिंग करें। अब एक बटर क्यूब डालें। बटर पिघलने के बाद चिकन के टुकड़े इसमें डालें। 1-2 मिनट के बाद इसे पलट कर पकाएं। दोनों तरफ से इसे स्पैचुला से दबा के सेकना है।

अब इसे आप एक प्लेट में निकल ले और प्याज और नीबू के टुकड़ों के साथ सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • स्वस्थ रहने के लिए कौन फल खाने होते हैं जरूरी

    स्वस्थ रहना हर व्यक्ति की प्राथमिकता होती है। लेकिन फिर भी लोग बीमार पड़ ही जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताने जा रहें हैं जो की आपको स्वस्थ रहने में मददगार साबित होता है। इस फल का नाम है आलू बुखारा आइये जानते हैं इस फल के बारें में।…

    Spread the love
  • |

    बनाना चोको चिप्स आइस क्रीम बनाने की सरल विधि

    इस लॉक डाउन में यदि आपका भी मन है आइसक्रीम खाने का तो जरूर पढ़िए इसे। गर्मियों के दिनों में आइसक्रीम तो सभी की पसंदीदा बन जाती है परन्तु इस लॉक डाउन के कारण कोई भी बाहर का सामान नही खरीद सकता है । इसलिए आज मैं आपको बताने जा रही हूं एक बहुत ही…

    Spread the love
  • |

    महाशिवरात्रि स्पेशल: व्रत के लिए बनाएं स्वादिष्ट जीरे वाले आलू

    आज हम आपको एक आसान सी व्रत के स्नैक्स की रेसिपी बताने जा रहें हैं जिसका नाम है जीरे वाले आलू। ये बहुत ही स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहत के लिए भी अच्छे होते है। आइये जानते है इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री आलू                      250 ग्राम (उबले हुए) हरी मिर्च                 3-4…

    Spread the love
  • |

    व्रत में खाएं और खिलाएं साबूदाना की खिचड़ी

    अक्सर लोग परेशान रहते हैं कि व्रत में आखिर क्या खा सकते है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं व्रत में बनाने के लिए स्वादिष्ट साबूदाना की खिचड़ी। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी। सामग्री: साबूदाना – 1 कप मूंगफली – 1/2 कप (भुनी हुई और दरदरी पिसी हुई) आलू – 1 (उबला और छोटे…

    Spread the love
  • |

    मसालेदार रोटी बनाने की सरल विधि

    आज तक आपने साधारण रोटी तो बहुत खाई होगी पर क्या आपने कभी मसालेदार रोटी  खाई है? यह रोटी बनाने मेंबहुत ही आसान है और स्वाद में बहुत ही अच्छी है| इसे बच्चे बहुत ही मन से खाते हैं| अचानक आये मेहमानो के लिए भी यह बहुत ही अच्छी है| तो सीखते है मसालेदार रोटी बनाने का तरीका| सामग्री 1 1/2 कप गेहूं का आटा 1/2 कप बेसन 1 1/2 चम्मच मिर्च पाउडर 1 बड़ा चम्मच तेल नमक स्वाद अनुसार 1/2 हल्दी पाउडर 2-3 चुटकी हींग 1/2 चम्मच प्रत्येक जीरा,अजवायन बारीक कटा हुआ धनिया 1 चम्मच पानी विधि थोड़ा सा कड़ा आटा गूंध ले, सभी उपरोक्त चीजों को डालें, गीले कपड़े से कवर करें। अब इसकी छोटी लोई बनाये|  3-4 मिमी  मोटाई की  रोटी बना ले फिर उसे तवे पे सेके।  बाद में जब भूरे रंग केधब्बे आ जाए तो गैस की लौ पे पक्का ले  और चिमटे की  मदद से फूला ले| घी  या मक्खन को लगाए और आम की मीठी चटनी या जैम के साथ गरम परोसे | यदि…

    Spread the love
  • नवरात्रे पर कैसे बनाएं टेस्टी पकौड़ियाँ

    नवरात्रे के व्रत में सभी लोगों को कुछ न कुछ अलग और स्वादिष्ट खाना पसंद होता है। आज हम आपको टेस्टी पकोड़ियां बनाने की विधि बताने जा रहें हैं। आइये जानते हैं कूटू के आटे के पकौड़ियाँ बनाने की सरल विधि। सामग्री   कूटू का आटा                                        1/2 कप तेल                                                       तलने के लिए…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *