Chef Shipra Recipe

नॉनवेज खाने वाले लोग तंदूरी चिकन तो पसंद करते ही है। आज हम आपको बताने जा रहें हैं तंदूरी चिकन की रेसिपी वो भी बिना तंदूर के और घर बैठे। तो आइए जानते है Chef Shipra की एक और बेहतरीन रेसिपी।

सामग्री

दही                              1/2 कप

बटर                             1 क्यूब

तेल                               ग्रीसिंग के लिए

चिकन मसाला               1 1/2 छोटे चम्मच

नमक                           स्वाद अनुसार

नीम्बू का रस                 1 छोटी चम्मच

अदरक लहसुन पेस्ट      1 बड़ा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर          1 छोटी चम्मच

हल्दी पाउडर                1/2 छोटी चम्मच

चिकन पीस                   4-5

प्याज                            सर्व करने के लिए



विधि

सबसे पहले चिकन के पीस में बड़े चीरे लगाएं जिससे मेरिनेशन अच्छे से हो जाए। अब इन टुकड़ो को एक बाउल में रखें। ऊपर से नीम्बू का रस फैला कर डालें। अब इसमें नमक मिलाये। 5 मिनट के लिए इसको रख दें। अब इसमें दही, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, चिकन मसाला, अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे से मिला लें। अब इसे 1 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें।

अब एक फ्राइंग पैन गैस पर रख कर इसमें तेल से ग्रीसिंग करें। अब एक बटर क्यूब डालें। बटर पिघलने के बाद चिकन के टुकड़े इसमें डालें। 1-2 मिनट के बाद इसे पलट कर पकाएं। दोनों तरफ से इसे स्पैचुला से दबा के सेकना है।

अब इसे आप एक प्लेट में निकल ले और प्याज और नीबू के टुकड़ों के साथ सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *