|

अब बनाये बच्चों की पसंदीदा स्वादिष्ट फ्लेवर्ड मेयोनेज़ घर पर

मेयोनेज़ एक ऐसी चीज़ है जो बच्चों को बहुत ही ज़्यादा पसंद आती है लेकिन इसको बार बार बाज़ार से खरीदना बहुत ही महँगा पड़ता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं फ्लेवर्ड मेयोनेज़ की स्वादिष्ठ रेसिपी।

सामग्री
दूध 1/4 कप
तेल 1 कप
नमक 1/4 छोटा चम्मच
चीनी 1/4 छोटा चम्मच
सफेद सिरका 1/2 छोटा चम्मच
बारबेक्यू सॉस 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च 1/4 छोटा चम्मच

विधि
सबसे पहले एक बाउल में दूध, नमक, चीनी और सफेद सिरका को डालकर अच्छी तरह से हैंड ब्लेंडर से ब्लेंड करें। ध्यान रखें कि ब्लेंड करते समय इसमे थोड़ा थोड़ा सा तेल भी डालते जाए। ऐसा करने से ये अच्छी तरह से व्हिसक होता जाएगा और साथ ही साथ गाढ़ा और क्रीमी भी बन जायेगा। आपको जैसी इसकी कंसिस्टेंसी चाहिए उतना ही इसको व्हिसक करें।
तैयार है प्लेन मेयोनेज़। अब इसको फ्लेवर देने के लिए इसमे सॉस और लाल मिर्च को मिलाएं। तैयार है होम मेड फ्लेवर्ड मेयोनेज़।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    त्यौहार स्पेशल: पान कोकोनट बॉल्स बनाने की सरल विधि

    ऊपरी सतह के लिए ¼ कप कंडेंस्ड मिल्क को एक गर्म पैन में डाले। फिर इसमें एक कप घिसा नारियल, 3 बारीक़ कटे पान के पत्ते और 1/8 छोटा चम्मच  हरा खाने वाला रंग डालकर मध्यम आंच पे 2-3 मिनट पकाये। अब गैस बंद कर ले और रूम टेम्परेचर पे ठंडा करे। फिर एक घंटे…

    Spread the love
  • |

    Chef Shipra Recipe: लहसुन की स्वादिष्ट चटनी

    चटनी किसी भी खाने का जायका और स्वाद और अधिक बढ़ा देती है। अगर ये चटनी बनी हो लहसुन की तो क्या कहना। आज हम आपको लहसुन की चटनी की बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। तो चलिए जानते हैं Chef Shipra की एक और बेहतरीन रेसिपी। सामग्री नमक                                        स्वादानुसार लाल मिर्च…

    Spread the love
  • जब कोई भी सब्जी ना हो घर पर तो बनाये इसे

    दोस्तों यदि आप रोज़ाना पाना चाहते हैं ऐसी ही स्वादिष्ट, लज़ीज़ और चटपटी रेसिपी जिससे आपको मिलेगी भरपूर प्रशंसा और प्यार। हमारे किचन टिप्स और रोचक जानकारियाँ कर देंगी आपके किचन टाइम को कर देंगी आधा। तो जुड़ें हमारे चैनल शेफ शिप्रा (#chefshipra) के साथ। ऊपर दिए गए फॉलो बटन को दबाना ना भूलें जिससे…

    Spread the love
  • |

    इन सर्दियों में बनाएं मक्की की रोटी (Makki Ki Roti) को ख़ास

    मक्की की रोटी (makki ki roti) एक स्वादिष्ट और सर्दियों में बहुत ही जरूरी खाद्य पदार्थ है। इसे सरसों के साग के साथ बनाया जाता है, जो इसे एक शाही स्वाद देता है। यहाँ हम आपको मक्की की रोटी बनाने की ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे खा कर लोग उंगलियां चाटते रह जायेंगे।…

    Spread the love
  • |

    नींबू का खट्टा मीठा अचार

    आचार तो वैसे ही किसी भी खाने का जायका और स्वाद अधिक बढ़ा देता है। और अगर ये आचार बना हो खट्टे मीठे नीम्बू का तो क्या कहना। आज हम आपको नीम्बू का आचार बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री नीम्बू                                         1/2 किलो नमक                                        स्वादानुसार…

    Spread the love
  • |

    बच्चों के लिए बनाएं डोरा केक

    केक तो बच्चों को पसंद होते ही हैं। पर अगर यह केक हो डोरा केक तो क्या कहना। आज हम आपको डोरा केक बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। तो चलिए शुरू करते हैं। सामग्री मैदा 1 कप कंडेंस्ड मिल्क 3 बड़े चम्मच वनीला एसेंस 1/2 छोटा चम्मच दूध 3/4 कप शहद 1…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *