शेफ शिप्रा….एक परिचय

शेफ शिप्रा (#chefshipra) एक बहुत ही अग्रणी और श्रेष्ठ ब्लॉग है जो की आप को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की रेसिपीज हिंदी में उपलब्ध करता है। इस ब्लॉग को शेफ शिप्रा द्वारा चलाया जा रहा है, जो की एक बहुत ही उम्दा और कुशल शेफ हैं। इनका नाम किसी परिचय का मोहताज़ नहीं है। जैसा की हम सभी ये जानते हैं की खाना सबसे पहले आँखों से खाया जाता है इसलिए हम यहाँ आपको बताते हैं की किस तरह आप अपने साधारण से बनने वाले खाने को भी स्वादिष्ट और लज़ीज़ बना सकते हैं।

 

इस ब्लॉग पर हम आपको न सिर्फ भारतीय व्यंजनों के बारे में बताते हैं अपितु देश विदेश के मशहूर व्यंजनों की जानकारी भी उपलब्ध करते है। इससे हमे दूसरे देश की संस्कृति और विविधता की झलक भी मिलती है।

 

इस ब्लॉग पर हम आपको नाश्ता, स्नैक्स, बेवरेजेज, आचार, चटनी, सलाद, रायता, तंदूरी रेसिपी, परांठे, करी, पुलाव, मिठाई तथा व्रत उपवास की ढेरों रेसिपी साझा करते हैं। साथ ही हम आपको किचन की कुछ टिप्स भी देते हैं जिसके द्वारा आप अपनी रेसिपी को और जायकेदार बना सकते हैं।

 

आम पना पीने के फायदे जानकार आप हो जाएंगे हैरान

आम पना पीने के फायदे जानकार आप हो जाएंगे हैरान

Spread the love

गर्मियों के दिनों में एक देसी शीतल पेय का नाम है आम पना। आज हम आपको इस देसी शीतल पेय के ऐसे फायदे बताएँगे जिन्हे जानकार आप हैरान जाएंगे। तो आइये जानते है आम पना पीने के फायदे।

गर्मियों के मौसम में अक्सर ज्यादा पसीना आने के कारण लोग डिहाइड्रेशन के शिकार हो जाते हैं। इसलिए जब भी आप कहीं बाहर जा रहे हों या बाहर से आ रहे हों तो आम पना जरूर पिएं। ये आपके शरीर में पानी की मात्रा को भी संतुलित करेगा।



जिन लोगों को अपच की परेशानी हो उन लोगों के लिए आम पना एक वरदान के समान है। ये आपकी पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है।

शुगर या मदुमेह के रोगियों के लिए भी आम पना बहुत ही फायदेमंद होता है। साथ ही ये आपके शरीर में खून की कमी को भी पूरा करता है। इसमें विटामिन सी भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

यदि आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी जानकारी या विभिन्न रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की जानकारी तथा रेसिपी मिलती रहे।

No Comments

Leave a Comment:

You cannot copy content of this page