शेफ शिप्रा….एक परिचय

शेफ शिप्रा (#chefshipra) एक बहुत ही अग्रणी और श्रेष्ठ ब्लॉग है जो की आप को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की रेसिपीज हिंदी में उपलब्ध करता है। इस ब्लॉग को शेफ शिप्रा द्वारा चलाया जा रहा है, जो की एक बहुत ही उम्दा और कुशल शेफ हैं। इनका नाम किसी परिचय का मोहताज़ नहीं है। जैसा की हम सभी ये जानते हैं की खाना सबसे पहले आँखों से खाया जाता है इसलिए हम यहाँ आपको बताते हैं की किस तरह आप अपने साधारण से बनने वाले खाने को भी स्वादिष्ट और लज़ीज़ बना सकते हैं।

 

इस ब्लॉग पर हम आपको न सिर्फ भारतीय व्यंजनों के बारे में बताते हैं अपितु देश विदेश के मशहूर व्यंजनों की जानकारी भी उपलब्ध करते है। इससे हमे दूसरे देश की संस्कृति और विविधता की झलक भी मिलती है।

 

इस ब्लॉग पर हम आपको नाश्ता, स्नैक्स, बेवरेजेज, आचार, चटनी, सलाद, रायता, तंदूरी रेसिपी, परांठे, करी, पुलाव, मिठाई तथा व्रत उपवास की ढेरों रेसिपी साझा करते हैं। साथ ही हम आपको किचन की कुछ टिप्स भी देते हैं जिसके द्वारा आप अपनी रेसिपी को और जायकेदार बना सकते हैं।

 

इसे खाने से बढ़ जायेगी आपकी भूख

chef shipra kitchen tips

इसे खाने से बढ़ जायेगी आपकी भूख

Spread the love

आजकल की जीवन शैली में सभी लोग अपने अपने जीवन की भाग दौड़ में लगे हुए है। और इसी कारण से वो अपने खान पान पे भी ध्यान नहीं दे पाते है। जिसका नतीजा है भूख का ना लगना। सही समय पर खाना ना खाने से या फिर भूख के कम हो जाने से ना सिर्फ शरीर को धीमी गति से हानि पहुँचती है बल्कि वजन भी कम होने लगता है। जो बाद में आगे जा कर विकराल रूप ले लेती है। आज हम आपको एक ऐसा ही आसान सा घरेलु नुस्खा बताने जा रहे है जिसके प्रयोग से आप अपनी भूख को बढ़ा सकते है।



मेथी के दाने हर ग्रहणी के किचन में आसानी से मिल ही जाते है। पर क्या आपको ये पता है की इन मेथी का दानो के प्रयोग से आप अपनी भूख को भी बढ़ा सकते है। रात भर के लिए मेथी के दानो को पानी में भीगा दे। फिर सुबह सुबह इन दानो का सेवन करे। ऐसा नियमित रूप से करने पर ना सिर्फ आपकी भूख बढ़ेगी बल्कि आपका वजन भी ठीक हो जायेगा। इन भीगे हुए दानो को खाने से पाचन तंत्र भी ठीक रहता है।

यदि आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी जानकारी या विभिन्न रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की जानकारी तथा रेसिपी मिलती रहे।

No Comments

Leave a Comment:

You cannot copy content of this page