भारतीय घरो में अक्सर खाना खाने के बाद कुछ न कुछ अक्सर बच ही जाता है। आज हम आपको रात के बचे हुए राइस से एक पौष्टिक और स्वादिष्ट रेसिपी बताने जा रहें हैं। ये बहुत ही जल्दी से तैयार हो जाने वाली होती है इसलिए इसे झटपट रेसिपी भी कहते हैं। तो आइये शुरू करते हैं।

सामग्री

दही                       1/2 कप

नमक                     स्वादानुसार

उबले चावल           2 कप

घी                         1 बड़ा चम्मच

जीरा                      1/4 छोटी चम्मच

साबुत लाल मिर्च     2

करि पत्ता                5-6



विधि

सबसे पहले एक बाउल में नमक और दही को डालकर अच्छी तरह से फेट ले। अब इसमें उबले हुए चावलों को डालके मिला ले। फिर एक पैन को गैस पे रखे और घी गर्म करे। अब इसमें जीरा, लाल मिर्च और करि पत्ता को डालके तड़काये। इस तड़के को चावल के ऊपर डालदे। तैयार है कर्ड राइस।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *