शेफ शिप्रा….एक परिचय

शेफ शिप्रा (#chefshipra) एक बहुत ही अग्रणी और श्रेष्ठ ब्लॉग है जो की आप को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की रेसिपीज हिंदी में उपलब्ध करता है। इस ब्लॉग को शेफ शिप्रा द्वारा चलाया जा रहा है, जो की एक बहुत ही उम्दा और कुशल शेफ हैं। इनका नाम किसी परिचय का मोहताज़ नहीं है। जैसा की हम सभी ये जानते हैं की खाना सबसे पहले आँखों से खाया जाता है इसलिए हम यहाँ आपको बताते हैं की किस तरह आप अपने साधारण से बनने वाले खाने को भी स्वादिष्ट और लज़ीज़ बना सकते हैं।

 

इस ब्लॉग पर हम आपको न सिर्फ भारतीय व्यंजनों के बारे में बताते हैं अपितु देश विदेश के मशहूर व्यंजनों की जानकारी भी उपलब्ध करते है। इससे हमे दूसरे देश की संस्कृति और विविधता की झलक भी मिलती है।

 

इस ब्लॉग पर हम आपको नाश्ता, स्नैक्स, बेवरेजेज, आचार, चटनी, सलाद, रायता, तंदूरी रेसिपी, परांठे, करी, पुलाव, मिठाई तथा व्रत उपवास की ढेरों रेसिपी साझा करते हैं। साथ ही हम आपको किचन की कुछ टिप्स भी देते हैं जिसके द्वारा आप अपनी रेसिपी को और जायकेदार बना सकते हैं।

 

जायफल खाने के आयुर्वेदिक फायदे

chef shipra kitchen tips

जायफल खाने के आयुर्वेदिक फायदे

Spread the love

जायफल एक ऐसा किचन इंग्रीडिएंट है जो की भारतीय रसोई में आसानी से पाया जाता है। इसके बहुत से आयुर्वेदिक फायदे भी हैं। आज हम आपको जायफल के आयुर्वेदिक फायदे बताने जा रहे हैं। तो आइये शुरू करते हैं।

जायफल की तासीर गर्म होती है। अगर किसी व्यक्ति को कपकपी लग रही हो या बुखार के कारण ठण्ड लग रही हो तो उसे थोड़ी सा जायफल घिस कर के आधा चम्मच देने से बड़ी जल्द आराम मिलता है।



जायफल के नियमित इस्तेमाल से सिर दर्द और पेट दर्द से आराम मिलता है। इसके अलावा ये आपकी पाचन क्रिया को भी ठीक करता है। ये आपकी भूक भी बढ़ाता है।

जिन व्यक्तियों को मुहासों की समस्या हो उन्हें भी जायफल का प्रयोग करना चाहिए।

यदि आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी जानकारी या विभिन्न रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की जानकारी तथा रेसिपी मिलती रहे।

No Comments

Leave a Comment:

You cannot copy content of this page