शेफ शिप्रा….एक परिचय

शेफ शिप्रा (#chefshipra) एक बहुत ही अग्रणी और श्रेष्ठ ब्लॉग है जो की आप को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की रेसिपीज हिंदी में उपलब्ध करता है। इस ब्लॉग को शेफ शिप्रा द्वारा चलाया जा रहा है, जो की एक बहुत ही उम्दा और कुशल शेफ हैं। इनका नाम किसी परिचय का मोहताज़ नहीं है। जैसा की हम सभी ये जानते हैं की खाना सबसे पहले आँखों से खाया जाता है इसलिए हम यहाँ आपको बताते हैं की किस तरह आप अपने साधारण से बनने वाले खाने को भी स्वादिष्ट और लज़ीज़ बना सकते हैं।

 

इस ब्लॉग पर हम आपको न सिर्फ भारतीय व्यंजनों के बारे में बताते हैं अपितु देश विदेश के मशहूर व्यंजनों की जानकारी भी उपलब्ध करते है। इससे हमे दूसरे देश की संस्कृति और विविधता की झलक भी मिलती है।

 

इस ब्लॉग पर हम आपको नाश्ता, स्नैक्स, बेवरेजेज, आचार, चटनी, सलाद, रायता, तंदूरी रेसिपी, परांठे, करी, पुलाव, मिठाई तथा व्रत उपवास की ढेरों रेसिपी साझा करते हैं। साथ ही हम आपको किचन की कुछ टिप्स भी देते हैं जिसके द्वारा आप अपनी रेसिपी को और जायकेदार बना सकते हैं।

 

दही खाने के होने वाले फायदे

दही खाने के होने वाले फायदे

Spread the love

दही तो हम सभी अपने खाने में खाते ही है। दही खाना बहुत ही पौष्टिक तो होता ही है। साथ ही ये स्वास्थय की दृष्टि से भी बहुत लाभदायक होता है।

जो लोग शरीर से दुर्बल हैं उन्हें दही का नियमित सेवन करना चाहिए। इससे खून की कमी भी दूर होती है।

जिन व्यक्तियों को पेट की समस्या रहती है उन व्यक्तियों को रोज़ाना दही खाना चाहिए। इससे पेट सम्बन्धी रोगों से मुक्ति मिलती है।

दही कैल्शियम का मुख्य स्रोत होता है। दही में दूध के मुकाबले 15% अधिक कैल्शियम होता है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं।



दही के सेवन से हमारे पेट में पाचन क्रिया भी सुचारु रूप से होती है। ये हमारे शरीर की इम्युनिटी भी बढ़ाने में मददगार होता है।

यदि आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी जानकारी या विभिन्न रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की जानकारी तथा रेसिपी मिलती रहे।

No Comments

Leave a Comment:

You cannot copy content of this page