शेफ शिप्रा….एक परिचय

शेफ शिप्रा (#chefshipra) एक बहुत ही अग्रणी और श्रेष्ठ ब्लॉग है जो की आप को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की रेसिपीज हिंदी में उपलब्ध करता है। इस ब्लॉग को शेफ शिप्रा द्वारा चलाया जा रहा है, जो की एक बहुत ही उम्दा और कुशल शेफ हैं। इनका नाम किसी परिचय का मोहताज़ नहीं है। जैसा की हम सभी ये जानते हैं की खाना सबसे पहले आँखों से खाया जाता है इसलिए हम यहाँ आपको बताते हैं की किस तरह आप अपने साधारण से बनने वाले खाने को भी स्वादिष्ट और लज़ीज़ बना सकते हैं।

 

इस ब्लॉग पर हम आपको न सिर्फ भारतीय व्यंजनों के बारे में बताते हैं अपितु देश विदेश के मशहूर व्यंजनों की जानकारी भी उपलब्ध करते है। इससे हमे दूसरे देश की संस्कृति और विविधता की झलक भी मिलती है।

 

इस ब्लॉग पर हम आपको नाश्ता, स्नैक्स, बेवरेजेज, आचार, चटनी, सलाद, रायता, तंदूरी रेसिपी, परांठे, करी, पुलाव, मिठाई तथा व्रत उपवास की ढेरों रेसिपी साझा करते हैं। साथ ही हम आपको किचन की कुछ टिप्स भी देते हैं जिसके द्वारा आप अपनी रेसिपी को और जायकेदार बना सकते हैं।

 

बचे हुए चावल से कैसे बनाये स्वादिष्ट मसाला राइस

बचे हुए चावल से कैसे बनाये स्वादिष्ट मसाला राइस

Spread the love

घर में खाना खाने के बाद अक्सर कुछ खाना बच ही जाता है। और हम सोचते हैं की अब इसका क्या करें। आज हम आपको घर में बचे हुए चावलों से स्वादिष्ट मसाला राइस बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। तो आइये जानते है।

विधि

एक कढ़ाई को गैस पर रखें। अब इसमें तेल डालकर गर्म करें और मूंगफली के दाने डालकर भूने। मूंगफली भून जाने के बाद इसमें सरसों के दाने और जीरा डालकर तड़काएं। अब इसमें दालचीनी, लौंग और हरी मिर्च मिला दें। अब इसमें अदरक और प्याज डालकर भूने और जब प्याज का रंग बदलने लगे तब इसमें हल्दी, करी पत्ता, नमक, धनिया पाउडर, भुना जीरा, लाल मिर्च पाउडर और बचे हुए चावल डालकर अच्छे से मिला दें।

अब इसमें नीम्बू का रस डाल दें और गैस बंद कर दें। अब आप इसे एक प्लेट में निकाल कर हरे धनिया से गार्निश कर सर्व करें। तैयार है आपके मसाला राइस। इससे आप शाम के स्नैक के तौर पर भी बना सकते हैं।



सामग्री

चावल (बचे हुए)                 1 बाउल

मूंगफली के दाने                2 बड़े चम्मच

सरसों के दाने                    1 बड़ा चम्मच

हल्दी                               1 चुटकी

करी पत्ता                          8-10

धनिया पाउडर                   1 बड़ा चम्मच

भुना जीरा                         1 बड़ा चम्मच

लाल मिर्च                         1/2 चम्मच

दालचीनी                          1/2 इंच

लौंग                                 2

अदरक                            1 छोटा चम्मच (पिसी हुई)

प्याज                               2 मध्यम आकर की (बारीक कटी)

हरी मिर्च                           2 (लम्बी कटी हुई)

जीरा                                1 बड़ा चम्मच

नमक                               स्वादानुसार

तेल                                  2 बड़े चम्मच

नीम्बू                                1/4 चम्मच

धनिया पत्ती                        गार्निश करने के लिए

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

No Comments

Leave a Comment:

You cannot copy content of this page