शेफ शिप्रा….एक परिचय

शेफ शिप्रा (#chefshipra) एक बहुत ही अग्रणी और श्रेष्ठ ब्लॉग है जो की आप को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की रेसिपीज हिंदी में उपलब्ध करता है। इस ब्लॉग को शेफ शिप्रा द्वारा चलाया जा रहा है, जो की एक बहुत ही उम्दा और कुशल शेफ हैं। इनका नाम किसी परिचय का मोहताज़ नहीं है। जैसा की हम सभी ये जानते हैं की खाना सबसे पहले आँखों से खाया जाता है इसलिए हम यहाँ आपको बताते हैं की किस तरह आप अपने साधारण से बनने वाले खाने को भी स्वादिष्ट और लज़ीज़ बना सकते हैं।

 

इस ब्लॉग पर हम आपको न सिर्फ भारतीय व्यंजनों के बारे में बताते हैं अपितु देश विदेश के मशहूर व्यंजनों की जानकारी भी उपलब्ध करते है। इससे हमे दूसरे देश की संस्कृति और विविधता की झलक भी मिलती है।

 

इस ब्लॉग पर हम आपको नाश्ता, स्नैक्स, बेवरेजेज, आचार, चटनी, सलाद, रायता, तंदूरी रेसिपी, परांठे, करी, पुलाव, मिठाई तथा व्रत उपवास की ढेरों रेसिपी साझा करते हैं। साथ ही हम आपको किचन की कुछ टिप्स भी देते हैं जिसके द्वारा आप अपनी रेसिपी को और जायकेदार बना सकते हैं।

 

लहसुन के गुणकारी फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

chef shipra kitchen tips

लहसुन के गुणकारी फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

Spread the love

आज हम बात करने जा रहे है लहसुन के गुणकारी तत्व के बारे में जो की हमारे घरो में हमेशा ही उपलब्ध रहता है। लहसुन ना सिर्फ खाने में मसाले के तौर पे हमारे खाने का स्वाद बढ़ता है बल्कि इसके अंदर बहुत सारे औषधीय गुण भी मौजूद होते है। तो आइये जानते है इनके बारे में।

यदि शरीर में कहीं भी छोटी चोट लग गयी हो तो आप तेल के साथ लहसुन की कलियों को गर्म करके चोट या सूजन के स्थान पर लगा ले आपको जल्द ही आराम मिल जायेगा।

यदि आपके दांतो में तेज़ दर्द हो रहा हो तो दर्द वाले दांत में कच्चे लहसुन का पेस्ट बना के लगाए। आपको जल्द ही आराम मिलेगा। इसकी जगह आप लहसुन के तेल का भी प्रयोग कर सकते है।



यदि आप अपने जोड़ो के दर्द से परेशान है तो सुबह सुबह खली पेट लहसुन की दो कलियाँ चबा ले। ऐसा रोजाना करने से आपको दर्द में आराम मिलेगा। या फिर आप लहसुन की कलियों को तेल के साथ पका के इसकी मालिश भी कर सकते है।

यदि आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी जानकारी या विभिन्न रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की जानकारी तथा रेसिपी मिलती रहे।

No Comments

Leave a Comment:

You cannot copy content of this page