शेफ शिप्रा….एक परिचय

शेफ शिप्रा (#chefshipra) एक बहुत ही अग्रणी और श्रेष्ठ ब्लॉग है जो की आप को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की रेसिपीज हिंदी में उपलब्ध करता है। इस ब्लॉग को शेफ शिप्रा द्वारा चलाया जा रहा है, जो की एक बहुत ही उम्दा और कुशल शेफ हैं। इनका नाम किसी परिचय का मोहताज़ नहीं है। जैसा की हम सभी ये जानते हैं की खाना सबसे पहले आँखों से खाया जाता है इसलिए हम यहाँ आपको बताते हैं की किस तरह आप अपने साधारण से बनने वाले खाने को भी स्वादिष्ट और लज़ीज़ बना सकते हैं।

 

इस ब्लॉग पर हम आपको न सिर्फ भारतीय व्यंजनों के बारे में बताते हैं अपितु देश विदेश के मशहूर व्यंजनों की जानकारी भी उपलब्ध करते है। इससे हमे दूसरे देश की संस्कृति और विविधता की झलक भी मिलती है।

 

इस ब्लॉग पर हम आपको नाश्ता, स्नैक्स, बेवरेजेज, आचार, चटनी, सलाद, रायता, तंदूरी रेसिपी, परांठे, करी, पुलाव, मिठाई तथा व्रत उपवास की ढेरों रेसिपी साझा करते हैं। साथ ही हम आपको किचन की कुछ टिप्स भी देते हैं जिसके द्वारा आप अपनी रेसिपी को और जायकेदार बना सकते हैं।

 

सोने और चांदी के बर्तनों में भोजन करने के फायदे

सोने और चांदी के बर्तनों में भोजन करने के फायदे

Spread the love

हम लोग तरह तरह के बर्तनो में खाना खाते हैं। पर क्या आप जानते हैं की कैसा होता है सोने और चांदी के बर्तनो में भोजन करना। आइये शुरू करते हैं।

सोने के बर्तन

सोने के बर्तनो में खाना खाने से व्यक्ति के शरीर में गर्मी और मजबूती आती है। सोना एक गर्म धातु है। ऐसे बर्तनो में खाने से आपके अंदर रोगों के प्रति प्रतिरोधी क्षमता विकसित होती है। इसके अलावा आपके नेत्रों के रौशनी भी बढ़ती है।



चांदी के बर्तन

चांदी एक ठंडी धातु होती है। इसलिए अगर कोई व्यक्ति चांदी के बने बर्तनो में खाना खाता है तो उसका दिमाग शांत रहता है। साथ ही ऐसे व्यक्ति के आँखों की ज्योति तेज़ होती है। इसके अलावा आपके कई प्रकार के रोगों को भी इलाज हो जाता हैं जैसे की पित्त या वायु दोष की समस्या।

यदि आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी जानकारी या विभिन्न रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की जानकारी तथा रेसिपी मिलती रहे।

No Comments

Leave a Comment:

You cannot copy content of this page