शेफ शिप्रा….एक परिचय

शेफ शिप्रा (#chefshipra) एक बहुत ही अग्रणी और श्रेष्ठ ब्लॉग है जो की आप को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की रेसिपीज हिंदी में उपलब्ध करता है। इस ब्लॉग को शेफ शिप्रा द्वारा चलाया जा रहा है, जो की एक बहुत ही उम्दा और कुशल शेफ हैं। इनका नाम किसी परिचय का मोहताज़ नहीं है। जैसा की हम सभी ये जानते हैं की खाना सबसे पहले आँखों से खाया जाता है इसलिए हम यहाँ आपको बताते हैं की किस तरह आप अपने साधारण से बनने वाले खाने को भी स्वादिष्ट और लज़ीज़ बना सकते हैं।

 

इस ब्लॉग पर हम आपको न सिर्फ भारतीय व्यंजनों के बारे में बताते हैं अपितु देश विदेश के मशहूर व्यंजनों की जानकारी भी उपलब्ध करते है। इससे हमे दूसरे देश की संस्कृति और विविधता की झलक भी मिलती है।

 

इस ब्लॉग पर हम आपको नाश्ता, स्नैक्स, बेवरेजेज, आचार, चटनी, सलाद, रायता, तंदूरी रेसिपी, परांठे, करी, पुलाव, मिठाई तथा व्रत उपवास की ढेरों रेसिपी साझा करते हैं। साथ ही हम आपको किचन की कुछ टिप्स भी देते हैं जिसके द्वारा आप अपनी रेसिपी को और जायकेदार बना सकते हैं।

 

स्वादिष्ट अमरूद की चटनी बनाने की सरल विधि

स्वादिष्ट अमरूद की चटनी बनाने की सरल विधि

Spread the love

सामग्री

अमरुद                           250 ग्राम

धनिया पत्ती                     ¼ कप

नीम्बू रस                        1 बड़ा चम्मच

काला नमक                   ½ छोटा चम्मच

नमक                             ½ छोटा चम्मच

भुना जीरा पाउडर           1 छोटा चम्मच

काली मिर्च पाउडर          ¼ छोटी चम्मच

हरी मिर्च                         2

अदरक का टुकड़ा          1 इंच



विधि

सबसे पहले अमरुद को काट के इसके अंदर के बीज को निकाल ले। फिर इसके छोटे टुकड़े काट ले। ग्राइंडर में अमरुद, अदरक, हरी मिर्च, नीम्बू रस, धनिया पत्ती, काली मिर्च पाउडर, काला नमक, सफ़ेद नमक और भुना जीरा पाउडर को डालकर महीन पीस ले। तैयार है अमरुद की स्वादिष्ट चटनी। इसको खाने के साथ सर्व करने से खाने का स्वाद भी बढ़ता है और ये खाने को पचाने में भी मददगार होता है।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

No Comments

Leave a Comment:

You cannot copy content of this page