शेफ शिप्रा….एक परिचय

शेफ शिप्रा (#chefshipra) एक बहुत ही अग्रणी और श्रेष्ठ ब्लॉग है जो की आप को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की रेसिपीज हिंदी में उपलब्ध करता है। इस ब्लॉग को शेफ शिप्रा द्वारा चलाया जा रहा है, जो की एक बहुत ही उम्दा और कुशल शेफ हैं। इनका नाम किसी परिचय का मोहताज़ नहीं है। जैसा की हम सभी ये जानते हैं की खाना सबसे पहले आँखों से खाया जाता है इसलिए हम यहाँ आपको बताते हैं की किस तरह आप अपने साधारण से बनने वाले खाने को भी स्वादिष्ट और लज़ीज़ बना सकते हैं।

 

इस ब्लॉग पर हम आपको न सिर्फ भारतीय व्यंजनों के बारे में बताते हैं अपितु देश विदेश के मशहूर व्यंजनों की जानकारी भी उपलब्ध करते है। इससे हमे दूसरे देश की संस्कृति और विविधता की झलक भी मिलती है।

 

इस ब्लॉग पर हम आपको नाश्ता, स्नैक्स, बेवरेजेज, आचार, चटनी, सलाद, रायता, तंदूरी रेसिपी, परांठे, करी, पुलाव, मिठाई तथा व्रत उपवास की ढेरों रेसिपी साझा करते हैं। साथ ही हम आपको किचन की कुछ टिप्स भी देते हैं जिसके द्वारा आप अपनी रेसिपी को और जायकेदार बना सकते हैं।

 

स्वादिष्ट और हेअल्थी मसाला आलू परांठां बनाने की सरल विधि

स्वादिष्ट और हेअल्थी मसाला आलू परांठां बनाने की सरल विधि

Spread the love
masaledar aaloo parantha chefshipra.com #ekaansh #niikhiil

वैसे तो हम सभी ने विभिन्न् प्रकार के आलू परांठो के जयेको का आनंद लिया हुआ है, पर आज हम आप को बताने जा रहे हैं स्वादिष्ट मसाला आलू परांठां बनाने की रेसिपी। ये खाने में बहुत टेस्टी तो होती ही है साथ ही हेअल्थी भी होती है। आइये जानते है इसको बनाने की सरल विधि।


सामग्री:

उबला आलू                                3 बड़े

मैदा                                             1 कप

धनिया बारीक कटी                   3 छोटी चम्मच

प्याज बारीक कटा                     1

हरी मिर्च बारीक़ कटी                2

नमक                                          स्वादानुसार

चाट मसाला                               1/3 छोटी चम्मच

गर्म मसाला                                1/3 छोटी चम्मच

बेकिंग पाउडर                          1/3 छोटी चम्मच

अजवाइन                                   1/3 छोटी चम्मच

लाल मिर्च                                    1/4 छोटी चम्मच

तेल                                              तलने के लिए


विधि

आलू को मैश कर लें, अब इसमें मैदा धनिया, प्याज, हरी मिर्च, नमक, चाट मसाला, गर्म मसाला, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें। इसे आटे की तरह गूंध लें। फिर हल्का सा पानी लगा कर 12-15 मिनट्स के लिए ढक कर रख दें।

अब 15 मिनट्स बाद हाथों पर तेल लगा कर लें और चकले पर सूखा मैदा डाल लें जिससे लोई चकले पर न चिपके। अब लोई को तोड़ कर हलके हाथ से परांठे की तरह बैल लें। अब इस परांठे को 4 भाग में काट लें। जिससे सेकने में आसानी रहे। गर्म तवे पर तेल लगा कर परांठे की तरह सेक लें। अब इसे गरमा गर्म हरी चटनी के साथ सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

No Comments

Leave a Comment:

You cannot copy content of this page