पकौड़ी तो हम सभी पसंद करते ही हैं। पर अगर ये पकौड़ी प्याज की हो तो क्या कहना। आज हम आपको प्याज की पकौड़ी बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं।

सामग्री

बेसन                            1/2 कप

प्याज                            1 बड़ा

नमक                           स्वादानुसार

लालमिर्च                       1/4 छोटा चम्मच

गरम मसाला                  1/4 छोटा चम्मच

तेल                                तलने के लिए

पानी                              जरूरत अनुसार



विधि

सबसे पहले आप एक बाउल में बेसन डालें। अब इसमें आप नमक, लाल मिर्च और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिलाए। अब इसमें थोड़ा पानी मिलाते हुए एक गाढ़ा घोल बना लें।

अब एक कढ़ाई को गैस पर रख कर तेल गर्म करें। इस गाढ़े घोल में आप प्याज के स्लाइसेस डालें। अब इसको गर्म तेल में बेसन के घोल में लपेट कर कढ़ाई में डालकर डीप फ्राई करें। इसे अच्छी तरह से तल लें। इसका रंग सुनेहरा हो जाएगा।

तैयार है आपकी स्वादिष्ट प्याज की पकौड़ी। इसे धनिया की चटनी या टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *