पकौड़ी तो सभी उम्र के लोग पसंद करते ही हैं। पर हम आपको मुंगौड़े बनाने की सरल विधि बताने जा रहे हैं। ये पकौड़ी से थोड़े अलग होते हैं।

सामग्री

मूंग दाल                       1/2 कप (रात भर की भीगी हुई)

आलू                            1 मध्यम आकर के बारीक कटा हुआ

प्याज                            1 मध्यम आकर की बारीक कटी हुई

नमक                           स्वादानुसार

चाट मसाला                   1/4 छोटा चम्मच

लालमिर्च                       1/4 छोटा चम्मच

तेल                              तलने के लिए



विधि

मूंग दाल को सबसे पहले ग्राइंडर में पीस लें। अब एक बाउल में मूंग दाल डालें। अब इसमें आप नमक, लाल मिर्च, आलू और प्याज डालकर अच्छे से मिला लें।

अब एक कढ़ाई को गैस पर रख कर तेल गर्म करें। इस मिश्रण की पकौड़ी बना के कढ़ाई में डालकर डीप फ्राई करें। इसे अच्छी तरह से तल लें। इसका रंग सुनेहरा हो जाएगा।

तैयार है आपके स्वादिष्ट मुंगौड़े। इस पर ऊपर से चाट मसाला बुरक दें और सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *