Image Source: Google Source

होली पकवानो में एक पकवान का नाम है नमकपारे। ये हर आयु वर्ग के लोगों को पसंद आते हैं। ये खाने में स्वादिष्ट तो होते ही हैं साथ ही बनाने में भी आसान होते हैं। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि।

सामग्री

मैदा                                          2 कप

पानी                                         जरूरतानुसार

तेल                                           तलने के लिए

नमक                                       स्वादानुसार

विधि

सबसे पहले एक बाउल में मैदा और 1 बड़ा चम्मच तेल और नमक डाल दे और अच्छी तरह से मिला ले। अब इसमें धीरे धीरे से जरूरतानुसार पानी को मिलाते हुए इसका आटा गुंधे। अब इसकी एक बड़ी सी लोई ले कर बड़ी सी रोटी की तरह से बेले। अब चाक़ू से इसको डाइमंड शेप में काटे या आप इसे किसी और शेप में भी काट सकती है। । अब गैस पे कढ़ाई को रखे और इसमें डीप फ्राई करने के लिए तेल डाले। अब कटे हुए सभी टुकड़ो को इस गर्म तेल में मध्यम आंच पे हल्का सुनेहरा होने तक तले। तैयार है नमकपारे।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts