chef shipra recipe

शिकंजी एक ऐसा शीतल पेय है जो की हम सभी लोग पसंद करते है खासतौर से बच्चे। गर्मियों के मौसम में इसको जरूर पिएँ और पिलायें। आज हम आपको मसाला शिकंजी बनाने की सरल विधि बताने जा रहें है। तो चलिए शुरू करते हैं।

सामग्री

भुना जीरा                                  1/2 छोटा चम्मच

चाट मसाला                               1/2 छोटा चम्मच

पीसी काली मिर्च                         1/4 छोटा चम्मच

काला नमक                               स्वादानुसार

सफ़ेद नमक                              स्वादानुसार


विधि

सबसे पहले एक बाउल में भुना जीरा, चाट मसाला, पीसी काली मिर्च,काला नमक और सफ़ेद नमक को डाले और अच्छे से मिला ले।

इस तैयार मसाले को किसी भी एयर टाइट डिब्बे में स्टोर करके रखे। जब भी आप शिकंजी बनाये इस मसाले को ऊपर से बुरक दे। ये मसाला आपकी स्वादिष्ट शिकंजी का स्वाद और भी जयादा बढ़ा देगा।

यदि आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी जानकारी या विभिन्न रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की जानकारी तथा रेसिपी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *