शेफ शिप्रा….एक परिचय

शेफ शिप्रा (#chefshipra) एक बहुत ही अग्रणी और श्रेष्ठ ब्लॉग है जो की आप को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की रेसिपीज हिंदी में उपलब्ध करता है। इस ब्लॉग को शेफ शिप्रा द्वारा चलाया जा रहा है, जो की एक बहुत ही उम्दा और कुशल शेफ हैं। इनका नाम किसी परिचय का मोहताज़ नहीं है। जैसा की हम सभी ये जानते हैं की खाना सबसे पहले आँखों से खाया जाता है इसलिए हम यहाँ आपको बताते हैं की किस तरह आप अपने साधारण से बनने वाले खाने को भी स्वादिष्ट और लज़ीज़ बना सकते हैं।

 

इस ब्लॉग पर हम आपको न सिर्फ भारतीय व्यंजनों के बारे में बताते हैं अपितु देश विदेश के मशहूर व्यंजनों की जानकारी भी उपलब्ध करते है। इससे हमे दूसरे देश की संस्कृति और विविधता की झलक भी मिलती है।

 

इस ब्लॉग पर हम आपको नाश्ता, स्नैक्स, बेवरेजेज, आचार, चटनी, सलाद, रायता, तंदूरी रेसिपी, परांठे, करी, पुलाव, मिठाई तथा व्रत उपवास की ढेरों रेसिपी साझा करते हैं। साथ ही हम आपको किचन की कुछ टिप्स भी देते हैं जिसके द्वारा आप अपनी रेसिपी को और जायकेदार बना सकते हैं।

 

मैंगो शेक बनाने की सरल विधि

मैंगो शेक बनाने की सरल विधि

Spread the love

शेक तो सभी पसंद करते हैं, खासतौर से बच्चे। और अगर ये शेक मैंगो का हो तो क्या कहना। ये बहुत स्वादिष्ट भी होता है। आज हम आपको मैंगो शेक बनाने की सरल रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।



सामग्री

आम                                1 बड़ा

दूध                                  100 ग्राम

चीनी                               4 छोटे चम्मच

विधि

आम को धो कर के काट लें। अब इन टुकड़ों को मिक्सर में डालें। अब आप दूध और चीनी को अच्छी तरह से ग्राइंड (मिक्स) कर ले। अब इसमें थोड़े से आइस क्यूब डालके एक बार फिर से ग्राइंड (मिक्स) करे। आप इसमें काजू और पिस्ता से गार्निश भी कर सकते हैं। ये वैकल्पिक है।

तैयार है मैंगो शेक। ठंडा ठंडा सर्व करे।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

No Comments

Leave a Comment:

You cannot copy content of this page