शेफ शिप्रा….एक परिचय

शेफ शिप्रा (#chefshipra) एक बहुत ही अग्रणी और श्रेष्ठ ब्लॉग है जो की आप को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की रेसिपीज हिंदी में उपलब्ध करता है। इस ब्लॉग को शेफ शिप्रा द्वारा चलाया जा रहा है, जो की एक बहुत ही उम्दा और कुशल शेफ हैं। इनका नाम किसी परिचय का मोहताज़ नहीं है। जैसा की हम सभी ये जानते हैं की खाना सबसे पहले आँखों से खाया जाता है इसलिए हम यहाँ आपको बताते हैं की किस तरह आप अपने साधारण से बनने वाले खाने को भी स्वादिष्ट और लज़ीज़ बना सकते हैं।

 

इस ब्लॉग पर हम आपको न सिर्फ भारतीय व्यंजनों के बारे में बताते हैं अपितु देश विदेश के मशहूर व्यंजनों की जानकारी भी उपलब्ध करते है। इससे हमे दूसरे देश की संस्कृति और विविधता की झलक भी मिलती है।

 

इस ब्लॉग पर हम आपको नाश्ता, स्नैक्स, बेवरेजेज, आचार, चटनी, सलाद, रायता, तंदूरी रेसिपी, परांठे, करी, पुलाव, मिठाई तथा व्रत उपवास की ढेरों रेसिपी साझा करते हैं। साथ ही हम आपको किचन की कुछ टिप्स भी देते हैं जिसके द्वारा आप अपनी रेसिपी को और जायकेदार बना सकते हैं।

 

Chef Shipra Cooking: एग्ग्लेस केक वो भी बिना मैदे, गैस और ओवन का

Chef Shipra Cooking: एग्ग्लेस केक वो भी बिना मैदे, गैस और ओवन का

Spread the love

हम सभी जानते है की नया साल आने वाला है और अधिकतर हममे से कई लोग नए साल पर घर में ही केक बनाते भी है। आज हम आपको बताने  रहे है एक ऐसा ही आसान सा केक बनाने का तारीका जिसमे आपको अंडे, मैदे, गैस और ओवन किसी भी चीज़ की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह केक  स्वादिष्ट भी बनता है।

सामग्री

ब्रेड                                           9 स्लाइस

पीसी चीनी                                 2 बड़े चम्मच

पानी                                          2 बड़े चम्मच

वैनिला एसेंस                              1/2 छोटा चम्मच

व्हिप्पड क्रीम                              1 कप

डार्क चॉकलेट                            2 बड़े चम्मच

हॉट व्हिप्पड क्रीम                       2 बड़े चम्मच

कोको पाउडर                            1/2छोटा चम्मच

विधि

सबसे पहले ब्रेड के किनारों को निकाल ले। अब इसको कटोरी से काट ले। अब एक कटोरी में पीसी चीनी, पानी और वैनिला एसेंस को डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब एक अलग बाउल में व्हिप्पड क्रीम को डालकर लगभग दस मिनट्स तक फेंटे। ऐसा करने से हमारे केक आइसिंग तैयार हो जायेगी। अब केक बोर्ड पर बीच में क्रीम की एक लेयर लगा ले। इसके ऊपर ब्रेड के टुकड़े रख दे और पहली लेयर तैयार कर लें। इसके ऊपर शुगर सिरप को लगाएं। फिर इस पर क्रीम की मोटी सी लेयर लगा लें।

अब इसके ऊपर ब्रेड की दूसरी लेयर लगाएं।  अब दूसरी लेयर के ऊपर भी शुगर सिरप को लगाएं। फिर इस पर क्रीम की मोटी सी लेयर लगा लें। इसी तरह से तीसरी लेयर भी तैयार कर लें। तैयार है हमारे केक का बेस। अब इसको चारो तरफ से क्रीम लगा कर तैयार कर ले। अब एक बाउल में डार्क चॉकलेट और हॉट व्हिप्पड क्रीम को अच्छी तरह से मिला ले।  अब इसमें कोको पाउडर को मिला लें। अब इसको केक के ऊपर सजावट के लिए आइसिंग मोउल्ड्स में डालकर अपने केक को सजा लें। तैयार है हमारा स्वादिष्ट केक वो भी बिना अंडे, मैदे, गैस और ओवन के प्रयोग के।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

No Comments

Leave a Comment:

You cannot copy content of this page