शेफ शिप्रा….एक परिचय

शेफ शिप्रा (#chefshipra) एक बहुत ही अग्रणी और श्रेष्ठ ब्लॉग है जो की आप को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की रेसिपीज हिंदी में उपलब्ध करता है। इस ब्लॉग को शेफ शिप्रा द्वारा चलाया जा रहा है, जो की एक बहुत ही उम्दा और कुशल शेफ हैं। इनका नाम किसी परिचय का मोहताज़ नहीं है। जैसा की हम सभी ये जानते हैं की खाना सबसे पहले आँखों से खाया जाता है इसलिए हम यहाँ आपको बताते हैं की किस तरह आप अपने साधारण से बनने वाले खाने को भी स्वादिष्ट और लज़ीज़ बना सकते हैं।

 

इस ब्लॉग पर हम आपको न सिर्फ भारतीय व्यंजनों के बारे में बताते हैं अपितु देश विदेश के मशहूर व्यंजनों की जानकारी भी उपलब्ध करते है। इससे हमे दूसरे देश की संस्कृति और विविधता की झलक भी मिलती है।

 

इस ब्लॉग पर हम आपको नाश्ता, स्नैक्स, बेवरेजेज, आचार, चटनी, सलाद, रायता, तंदूरी रेसिपी, परांठे, करी, पुलाव, मिठाई तथा व्रत उपवास की ढेरों रेसिपी साझा करते हैं। साथ ही हम आपको किचन की कुछ टिप्स भी देते हैं जिसके द्वारा आप अपनी रेसिपी को और जायकेदार बना सकते हैं।

 

Chef Shipra Recipe: कैसे बनाये टेस्टी अंडा करी

Chef Shipra Recipe:

Chef Shipra Recipe: कैसे बनाये टेस्टी अंडा करी

Spread the love

ज्यादातर नॉन वेज खाने वाले लोग अंडे को तो पसंद करते ही है। आज हम आपको टेस्टी अंडा करी  बनाने की रेसिपी बताने जा रहें है। तो आइए जानते है Chef Shipra की एक और बेहतरीन रेसिपी।

सामग्री

अंडे                         5-6

हरी मिर्च                  4-5

अदरक                   1/2 इंच

प्याज                      2 मध्यम आकर के

टमाटर                   1 मध्यम आकर के

हल्दी                      ¼  छोटा चम्मच

पिसा धनिया            ¼  छोटा चम्मच

लाल मिर्च                ¼  छोटा चम्मच

लहसुन                   10-12 कली

तेल                        2 बड़े चम्मच

नमक                     स्वाद अनुसार

हरा धनिया              गार्निश करने के लिए



विधि

सबसे पहले अंडो को एक पैन में पानी डालकर उबाल लें। अब इन्हें टोड़ा ठंडा होने पर छील लें। अब अदरक, लहसुन, प्याज और टमाटर को छोटा छोटा काट लें। अब एक कढ़ाई ले और इसमें 2 बड़े चम्मच तेल डालकर गर्म करें। अब इसमें साबुत हरी मिर्च डालें, अब इसमें अदरक और लहसुन मिलायें। इसके बाद इसमें प्याज को भुने। अब टमाटर डालकर अच्छे से फ्राई कर लें। अब इसमें हल्दी, मिर्च और धनिया मिलाएं। जब ये अच्छे से फ्राई हो जाये तो इसमें पानी और नमक मिलाएं। अब इसमें अंडो को एक एक कर के डाल दें। अब इसमें उबाल आने दें।

हरे धनिये से गार्निश कर के सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

No Comments

Leave a Comment:

You cannot copy content of this page